{"_id":"5914bff54f1c1b0a69850afa","slug":"farmer-in-trouble-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को अपने सिस्टम पर गुमान..किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को अपने सिस्टम पर गुमान..किसान परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 12 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
कालाआम चौराहे पर सड़क पर बिखरा पड़ा आलू।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी एजेंसी द्वारा आलू की खरीद नहीं करने से उत्तेजित किसानों ने भाकियू की ब्लाक इकाई के तत्वावधान में गुरूवार को गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया और एजेंसी द्वारा खरीदने से इंकार करने पर आलू को सड़क पर रखकर आग लगा दी। इस अवसर पर किसानों ने एसडीएम के रवैए के विरोध में नारेबाजी की।
भाकियू के उपाध्यक्ष तारा सिंह बीती पांच मई को अपना आलू लेकर गजरौला के सरकारी खरीद केंद्र पर गए थे। आरोप है कि एजेंसी कर्मचारी रात को ही तारा सिंह का आलू लावारिस छोड़ कर सेंटर बंद कर चले गए। इससे उत्तेजित किसानों ने शिकायत एसडीएम से की।
भाकियू का आरोप है कि एसडीएम इस मसले पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। गुरुवार को भाकियू की ब्लाक इकाई के तत्वावधान में किसानों ने तहसील में पंचायत कर आलू की खरीद कराने को कहा। दो बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। आलू को सड़क पर रखकर आग लगा दी गई।
विज्ञापन
तहसील में खड़ी एसडीएम की जीप के बाहर आलू फेंक दिए गए। किसानों का आरोप था कि एसडीएम ने मामले का हल निकालने के लिए रुचि नहीं ली। जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर डूंगर सिंह, बिजेंद्र शर्मा, तारा सिंह, राजेंद्र यादव, निरंकार सिंह, भोला सिंह, भूरे सिंह, सौवीर सिंह, सतीश चौधरी आदि थे। बार एसोसिएशन ने भी भाकियू की मांग का समर्थन किया।