फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer in trouble amroha

सरकार को अपने सिस्टम पर गुमान..किसान परेशान

Fri, 12 May 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 12 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
farmer in trouble amroha
कालाआम चौराहे पर सड़क पर बिखरा पड़ा आलू। - फोटो : ब्यूरो
सरकारी एजेंसी द्वारा आलू की खरीद नहीं करने से उत्तेजित किसानों ने भाकियू की ब्लाक इकाई के तत्वावधान में गुरूवार को गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया और एजेंसी द्वारा खरीदने से इंकार करने पर आलू को सड़क पर रखकर आग लगा दी।  इस अवसर पर किसानों ने एसडीएम के रवैए के विरोध में नारेबाजी की। 
विज्ञापन


भाकियू के उपाध्यक्ष तारा सिंह बीती पांच मई को अपना आलू लेकर गजरौला के सरकारी खरीद केंद्र पर गए थे। आरोप है कि एजेंसी कर्मचारी रात को ही तारा सिंह का आलू लावारिस छोड़ कर सेंटर बंद कर चले गए। इससे उत्तेजित किसानों ने शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन


भाकियू का आरोप है कि एसडीएम इस मसले पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। गुरुवार को भाकियू की ब्लाक इकाई के तत्वावधान में किसानों ने तहसील में पंचायत कर आलू की खरीद कराने को कहा। दो बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। आलू को सड़क पर रखकर आग लगा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में खड़ी एसडीएम की जीप के बाहर आलू फेंक दिए गए। किसानों का आरोप था कि एसडीएम ने मामले का हल निकालने के लिए रुचि नहीं ली। जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर डूंगर सिंह, बिजेंद्र शर्मा, तारा सिंह, राजेंद्र यादव, निरंकार सिंह, भोला सिंह, भूरे सिंह, सौवीर सिंह, सतीश चौधरी आदि थे। बार एसोसिएशन ने भी भाकियू की मांग का समर्थन किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed