फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies of snakebite, time wasted in exorcism

Amroha News: सर्पदंश से किसान की मौत, झांड़फूक में गंवाया समय

Fri, 22 Aug 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite, time wasted in exorcism
नौगांवा सादात। घर में सफाई करते समय सांप ने किसान रणवीर सिंह यादव (40) को डस लिया। परिजनों ने झाड़फूंक कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

किसान रणवीर सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के आलमपुरी के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह वह घर की सफाई कर रहे थे। इस बीच दरवाजे के पास मौजूद सांप ने उनके हाथ में डस लिया। कुछ देर बाद ही रणवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय उन्हें झांड़फूक करने वाले के पास ले गए लेकिन उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। सीओ अवध भवन भदोरिया ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में स्नेक वेनम इन्जेक्शन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed