फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies of heart attack eight days before his daughter's wedding

Amroha News: बेटी की शादी से आठ दिन पहले किसान की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 29 Apr 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of heart attack eight days before his daughter's wedding
रजबपुर (अमरोहा)। बेटी की शादी से आठ दिन पहले किसान फरमान (47) की हार्ट अटैक से मौत हुई। घर में चाय पीते समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। किसान की मौत से घर में चल रही शादी की तैयारी गम में बदल गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के अतरासी गांव निवासी फरमान के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी व दो बेटे हैं। उनकी दूसरे नंबर की बेटी की शादी तय हो गई है। छह मई को बरात आनी है। घर पर बेटी की शादी की तैयारी चल रही थीं। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे फरमान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में चाय पी रहे थे।
विज्ञापन

अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत और सांस लेने में दिक्कत आने लगी। परिजनों ने फरमान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी की शादी से आठ दिन पहले फरमान की मौत की जानकारी रिश्तेदार और परिचितों को हुई तो अचंभित रह गए। घर में चल रही शादी की खुशियों में मातम पसर गया। सोमवार देर शाम परिवार के लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed