{"_id":"6a49618ff012f1132e0c77c3","slug":"farmer-dies-of-electrocution-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-167461-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: करंट से किसान की मौत
Sun, 05 Jul 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बुरावली। रहरा थाना क्षेत्र के गांव में झटका मशीन के तारों की चपेट में आकर किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
गांव जयतौली में किसान इंतजार चौधरी (45) का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर इंतजार अपने बेटे रजा चौधरी के साथ खेत पर गए थे। वहीं पर प्यास लगी तो नलकूप पर पानी पीने के लिए इंतजार चौधरी गए थे। अचानक वह पड़ोसी के द्वारा अपने खेत की सुरक्षा के लिए की गई तारकशी के ऊपर गए गए। जिसमें झटका मशीन से छोड़ा गया करंट दौड़ रहा था। इंतजार चौधरी के बेटे रजा चौधरी ने शोर मचाया, तो मौके पर आसपास काम कर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद इंतजार चौधरी को चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व चार बच्चे छोड़े हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को दफनाने की तैयारी चल रही है।