फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies in accident, family members create traffic jam

Amroha News: किसान की हादसे में मौत परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 10 Feb 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 10 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in accident, family members create traffic jam
हादसे में युवक की माैत के बाद शव रखकर अमरोहा रोड जाम करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव हैबतपुर गांव निवासी सतपाल (30) को रविवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अमरोहा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर शाम करीब सात बजे परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गांव हैबतपुर निवासी सतपाल रविवार की दोपहर धनौरा की ओर से पैदल ही गांव जा रहा था। ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल के सामने पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना धनौरा व बछरायूं के प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। तभी मृतक के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के कब्जे से शव को ले लिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच झड़त हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक पुलिस सड़क जाम कर बैठे परिजनों को समझाने की कोशिश करती रही। शाम करीब सात बजे परिजन शांत हुए और जाम खोला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed