{"_id":"6ae8f6e79fcd324de309dd15","slug":"farmer-dies-following-injection-from-quack-rain-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-176980-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही किसान की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही किसान की मौत, हंगामा
विज्ञापन
आदमपुर(अमरोहा)। सीने में दर्द होने की शिकायत पर गांव में एक झोलाछाप से दवाई लेने पहुंचे किसान की इंजेक्शन लगते ही मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि गांव बहादरपुर मिश्र में किसान नेत्रपाल (38) अपने परिवार के साथ रहते थे। नेत्रपाल के बेटे ओमजीत ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सीने में दर्द होने पर वह अपने पिता नेत्रपाल को गांव में ही एक झोलाछाप के पास लेकर गए थे। वहां दर्द रोकने के लिए झोलाछाप ने उन्हें एक इंजेक्शन लगा दिया। बताते हैं कि इंजेक्शन लगाने के कुछ सेकंड बाद ही उनके मुंह से झाग आना शुरू हो गया और कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।
बड़ी बात यह है कि किसान नेत्रपाल घर से खुद पैदल चलकर दवा लेने गए थे। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
सीएचसी रहरा के प्रभारी डॉ. मुदित गौतम का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। वहीं, सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।