{"_id":"6632b23798454be2fe0429e4","slug":"farmer-dies-companion-injured-in-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117886-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में किसान की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में किसान की मौत, साथी घायल
Thu, 02 May 2024 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। सड़क हादसे में बाइक सवार किसान कृष्णपाल (36) की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि घायल लोकेंद्र सिंह का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
मृतक कृष्णपाल सिंह रजबपुर थानाक्षेत्र के बदौनिया गांव के रहने वाले थे। दो भाइयों में बड़े कृष्णपाल मंगलवार के शाम साढ़े छह बजे गांव के ही रहने वाले अपने साथी लोकेंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर जोया में बाजार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सरकड़ी अजीज गांव के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णपाल और लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन डॉक्टरों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कृष्णपाल के तहेरे भाई विपुल कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।