फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer died on the spot due to electrocution while taking bath

नहाते समय करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer died on the spot due to electrocution while taking bath
नहाते समय बिजली की मोटर में करंट आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बचाने गए चचेरा भाई व पत्नी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मौके पर मौजूद अन्य परिजनों ने बिजली का स्विच आँफ किया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर की है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर निवासी पुष्पेंद्र शर्मा शर्मा उम्र 28 साल रविवार की दोपहर बाद खेत से अपने घर आया था। खेत से आने के बाद वह नहाने के लिए चला गया। पुष्पेंद्र ने नल पर ही बिजली की मोटर लगा रखी है। बताया जाता है कि नहाने के दौरान अचानक मोटर में करंट आ गया और पुष्पेंद्र उसकी चपेट में आ गया। पुष्पेंद्र को नीचे गिरा देखकर उसका चचेरा भाई बिल्लू व पत्नी सीमा उसे बचाने के लिए दौड़ी। उन दोनों को भी जोरदार झटका लगा। उनके चीखने की आवाज सुनकर वहां मौजूद परिजनों ने तत्काल बिजली का स्विच बंद कर दिया। बिजली आपूर्ति बंद होने से बिल्लू व सीमा झुलस गई, लेकिन पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुष्पेंद्र को बचाने के देशी उपाय भी किए, लेकिन कुछ लाभ नहीं हुआ। पुष्पेंद्र की चार साल पहले ही शादी हुई थी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed