{"_id":"6858662a4b6862cf8203b6ac","slug":"farmer-beaten-up-in-a-dispute-over-planting-paddy-saplings-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-142289-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सुबह से गर्मी और उमस, दोपहर में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सुबह से गर्मी और उमस, दोपहर में बारिश
Mon, 23 Jun 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार सुबह गर्मी और उमस के बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। दोपहर करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय तक बारिश हुई। हालांकि, बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। वहीं, बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब सात गिरावट दर्ज हुई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था।
रविवार सुबह से मौसम में गर्माहट के बाद करीब साढ़े 11 बजे मौसम पूरी तरह बदल गया। आसमान में काले बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटा जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हुआ और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। बारिश में भीगकर बच्चों और बड़ों ने मौसम का लुत्फ उठाया। हालांकि, बारिश से मुख्य बाजार, कोतवाली, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, नगर पालिका, कोतवाली गेट, बिजनौर रोड सहित आदि इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
कई स्थानों पर कार और बाइकों के पहिया पानी में डूबे नजर आए। बाजार में जलभराव होने से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उप कृषि निदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि बारिश किसानों को फायदा देगी। धान की फसल लगाने की तैयारी कर रहे किसानों ने भी बारिश से राहत महसूस की है।
विज्ञापन
-- -
बारिश से सर्विस रोड पर भरा पानी
जोया। रविवार को हुई बारिश से लोगों ने राहत तो जरूर महसूस की, लेकिन सर्विस रोड पर जलभराव होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव से बाइक सवारों व पैदल निकलने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सर्विस रोड के किनारे व्यापार करने वाले लोगों को भी खूब परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा शहर की कई गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। संवाद
-- -
बिजली गिरने से दो भैंसो की मौत
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अली नगर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई। गांव में प्रताप सिंह के बेटे हरकेश और शंभू की दो भैंसे आंगन में बंधीं हुई थीं। अचानक दोनों भैंसों के ऊपर बिजली गिरने से दोनों की ही मौत हो गई, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।