फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family said - school van driver was killed in transaction dispute

Amroha News: परिजन बोले- लेनदेन के विवाद में हुई स्कूल वैन चालक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
Family said - school van driver was killed in transaction dispute
अमरोहा।
विज्ञापन

स्कूल वैन चालक सोनू की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिवार के लोगों ने रुपये के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हादसा मान रही है। वहीं, बीयर बार को भी आबादी से बाहर शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
सोनू अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के इमली वाली मंढैया गांव निवासी किसान मंगलसेन के बेटे थे। सोनू एक निजी स्कूल की वैन चलाते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सोनू बीयर बार के बाहर खड़े थे। तभी सड़क के पास दो युवक बाइक से पहुंचे। सोनू बीयर की बोतल पहुंचाने बाइक सवारों के पास गया। इस दौरान एक कार उनके पास से गुजरी। तभी सोनू संदिग्ध हालात में जमीन पर गिर गया। कार सवार मौके से चले गए। जबकि, बाइक सवार युवक सोनू को संभालने लगे। ये पूरी घटना बार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने सोनू को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार दोपहर सोनू की मौत हो गई। परिजन सोनू के शव को लेकर बीयर बार के बाहर पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने सोनू की हत्या की आशंका जताई, जबकि ग्रामीणों ने बीयर बार को आबादी से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग करने लगे। सूचना पर अमरोहा नगर, देहात थाना और रजबपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक सोनू के पिता मंगलसेन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के रजाकपुर के रहने वाले रियासत अली से रुपये का लेनदेन की बात बताई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने ही बीयर बार के बाहर उसके साथी अनित देवल बीयर देने की बात कही थी। जैसे ही सोनू बीयर देने उनके पास पहुंचा, तभी बगल में आकर रुकी कार में सवार लोगों ने सोनू के सिर पर वार कर दिया। जिससे सोनू की मौत हो गई। सीओ के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसा लग रहा है। मामले की छानबीन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed