फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family members created ruckus in the case of death of sanitation worker

Amroha News: सफाईकर्मी की मौत के मामले में परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus in the case of death of sanitation worker
अमरोहा। सफाई कर्मी कुशल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पहले नगर कोतवाली पहुंचे और बाद में शव रखे ट्रैक्टर ट्राली को मोहल्ले में सड़क पर खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। पीड़ित परिवार ने इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस का दावा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुशल की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरैशी शिव नगर के रहने वाले दिवंगत हरकिशोर का परिवार रहता है। हरकिशोर स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी थे। उनके निधन के बाद बेटे कुशल को आश्रित में नौकरी मिल गई थी। वर्तमान में कुशल की तैनाती कैलसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले पड़ोस के मोहल्ले के रहने वाले बिरादरी के युवक से कुशल की कहासुनी हो गई थी। वह युवक कुशल पर शराब पिलाने के लिए दबाव बनाता था। उसी युवक ने अपनी पत्नी से कुशल पर छेड़खानी का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। आरोप है कि शनिवार को पुलिस भी इस मामले में कुशल के घर गई थी। लेकिन, रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक कुशल को घबराहट होने लगी, इसके बाद उनके भाई राजीव कुशल को लेकर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव का आरोप है कि जिस युवक से विवाद हुआ था वह अपनी पत्नी और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ रास्ते में मिल गया और कुशल के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने पुलिस के पास भी नहीं जाने दिया। बाद में राजीव अपने भाई कुशल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुशल की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने पिटाई के बाद कुशल की मौत होने का आरोप लगाया।

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुशल की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। जबकि परिजनों ने पीट कर मारने का आरोप लगा रहे थे। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed