फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family members create a ruckus at the CHC three days after the deaths of the mother and newborn.

Amroha News: जच्चा-बच्चा की मौत के तीन दिन बाद सीएचसी में परिजनों का हंगामा

Fri, 04 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Family members create a ruckus at the CHC three days after the deaths of the mother and newborn.
गजरौला। जच्चा-बच्चा की मौत के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। मौत के लिए स्टाफ को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान सीएचसी स्टाफ वहां से चला गया।
विज्ञापन

नगर के धुनपुरी मोहल्ला निवासी कई नागरिक महिलाओं के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ला निवासी संजीव रावत की पत्नी पूनम रावत (26) को प्रसव पीड़ा के चलते मंगलवार रात सीएचसी में भर्ती कराया गया था। आधी रात के बाद डिलिवरी के बाद पूनम और नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने से पहले स्टाफ उन्हें बाहर ले जाने की सलाह देता तो वे दूसरे अस्पताल ले जाते। आरोप है कि स्टाफ ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी, जिससे दोनों की जान चली गई। हंगामे के दौरान स्टाफ के चले जाने के बाद किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. पल्लवी गंगवार ने बताया कि दोनों की मौत स्टाफ की लापरवाही से नहीं हुई। प्रसूता बेहद कमजोर थी और नवजात भी स्वस्थ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed