फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fall roof of school and house wall in five days in amroha due to high rain

बारिश का कहरः 5 दिन में दो स्कूलों की छत, चार घरों की दीवारें गिरीं

Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा/गजरौला।
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा/गजरौला। Updated Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
fall roof of school and house wall in five days in amroha due to high rain
निरयावली में मकान की दीवार गिरी। - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ दिनों से हो रही राहत की बारिश अब आफत बनने लगी है। बारिश में मकानों की छत और दीवारों का गिरना जारी है। आदमपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार की रात मकान की गिरने की तीन घटनाएं हुई। इसमें एक घटना में ग्रामीण मलबे में दबकर घायल हो गया। जबकि दूसरी घटना में एक गाय दबकर मर गई। पांच दिनों में दो स्कूलों की छत और चार घरों की दीवारें गिर चुकी हैं। 
विज्ञापन


शुरुआती चरण में जिले से मानसून रूठ सा गया था। शहर से लेकर गांव तक लोग गर्मी से बिलबिला उठे। वहीं किसानों के चेहरे में चिंता की लकीरें खिंच गई। जिला सूखे के कगार पर पहुंच गया। किसान से लेकर आम आदमी तक बारिश के लिए आसमान की ओर दिखने लगा। पिछले शनिवार को हर किसी मुराद पूरी हो गई। झमाझम बारिश हुई। बारिश का ये सिलसिला अभी तक जारी है। लेनिक ये राहत की बारिश आफत बन गई है। जर्जर या पुराने मकानों के लिए बारिश मुसीबत बन गई है। पिछले पांच दिनों में भवन की छत और दीवार गिरने की छह घटनाएं हो चुकी है। छह में तीन घटनाएं तो सिर्फ शुक्रवार की रात हुई। ये तीनों घटनाएं आदमपुर थानाक्षेत्र की है। इन घटनाओं को लेकर ग्रामीण भयभीत है। उन्हें मकान गिरने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन


गजरौला में    शुक्रवार की सुबह लोगों नींद से जागे तो बारिश पड़ रही थी। दोपहर होने तक काफी तेज बारिश हुई। देर शाम तक बादलों के बरसने का सिलसिला जारी थी। दोपहर में हल्की बूंदाबंदी होती रही। दिनभर बादलों के बरसने से तर बतर करके रख दिया। स्कूल जाने वाले बच्चे भी बारिश में भीगकर स्कूल गए। ड्यूटी जाने वाले लोग लेट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed