फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Faith was seen with bravery in Nagar Kirtan

Amroha News: नगर कीर्तन में शाैर्य के साथ दिखी आस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:51 AM IST
विज्ञापन
Faith was seen with bravery in Nagar Kirtan
अमरोहा। गुरु गाेविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टी के कलाकारों ने अपने करतबों से लोगों को हैरान कर दिया। महिलाओं व युवतियों ने सेवा की। प्रसाद का वितरण किया गया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोषों से आकाश गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार वासुदेव से शुरू हुई। इसके बाद नगर कीर्तन मोहल्ला कुरैशी, तहसील, जट्ट बाजार, बड़ा बाजार, कोतवाली, कटरा,कोट, श्री गुरु गोबिंद सिंह चौक से होते हुए स्टेशन रोड गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर आकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में दिल्ली और तरण तारण साहिब पंजाब से गतका ग्रुप ने अपने करतब दिखाए।
विज्ञापन

रुद्रपुर से आए ढोल कलाकारों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के साथ संगत ने कीर्तन किया। सिख संगत ने नगर कीर्तन में सेवा की और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान गुरिंदर सिंह ढिल्लो, गुरुमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंजीत सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed