फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fair complex resonating with the chants of Ganga Maiya

गंगा मैया के जयकारों से गूंज रहा मेला परिसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fair complex resonating with the chants of Ganga Maiya
तिगरी धाम। तिगरी गंगा मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। पूरा मेला क्षेत्र गंगा मैया के जयकारों से गूंज रहा है। फिजा में मां गंगा के गीत गुनगुना रहे हैं। गंगा मैया की रेती में चारों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। पतित पावनी गंगा मैया के घाट उत्साह, उमंग और आस्था से सराबोर है। सोमवार को तकरीबन दस लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। ।
विज्ञापन

तिगरी मेले में लगातार श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही उमड़ना शुरू हो गई। तड़के से ही श्रद्धालु स्नान को घाटों पर पहुंच गए, यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। सुबह घाटों पर पैर रखने को जगह भी मुश्किल से मिल पा रही थी। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया को नमन करते हुए डुबकी लगाई। युवाओं ने गंगा के टापू पर लुत्फ उठाया। युवा एकदूसरे पर गीले रेत और पानी की बौछार करते दिखाई पड़े। सोमवार को श्रद्धालुओं ने स्नान किया और मां गंगा को नमन कर आशीर्वाद मांगा। गंगा में पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। यूपी के कई जिलों के श्रद्धालुओं का रेला तिगरी की ओर बढ़ रहा है। इस समय पूरा तिगरी मेला दूधिया रोशनी में नहाया हुआ है। उधर, डीएम और एसपी ने घाटों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed