फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory worker youth dies in accident, colleague injured

Amroha News: हैरो जुड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, फैक्टरी कर्मी की मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Factory worker youth dies in accident, colleague injured
गजराैला। हैरो जुड़े ट्रैक्टर से टकरा कर बाइक सवार फैक्टरी कर्मी युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। मृतक बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर माफी निवासी पवन (25) है। वह शुक्रवार की शाम गजरौला की एक औद्योगिक इकाई में काम कर गांव के ही गुड्डू के साथ घर लौट रहा था। एक महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सात बजे दुखद हादसा फरीदपुर गढि़या से भारापुर को जा रहे मार्ग पर हुआ। रहमापुर माफी निवासी सतीश का बेटा पवन कुमार गजरौला की औद्योगिक इकाई में काम करता था। उसके साथ गांव का ही गुड्डू भी काम काम करता था। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम करते थे। शुक्रवार को काम करने के बाद दोनों दोस्त गांव जा रहे थे। सात बजे जैसे ही वह फरीदपुर गढि़या से भारापुर मार्ग पर पहुंचे। इस बीच ट्रैक्टर आ गया। जिस पर हैरो लगा हुआ था। अंधेरा होने के कारण उनको ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलाें को गजरौला सीएचसी में लाया गया। जहां पर पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गुड्डू की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

------
एक महीने में उजड़ गया सीमा का सुहाग
गजरौला। हादसे में जान गंवाने वाले पवन की शादी एक महीना पूर्व सीमा के साथ की गई। सीमा मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मिलक गांव निवासी है। शुक्रवार को उसके पति पवन कुमार की हादसे में मौत हो गई। शादी के एक महीने बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया। उसके हाथ से मेहंदी का रंग भी नहीं छुटा है। जैसे ही उसे पति की मौत की खबर दी गई, वह बेसुध हो गई। गांव की महिलाएं उसे संभाल रही थीं। महिलाओं के मुंह से निकल रहा था कि एक महीने में ही सुहाग उजड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed