फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory worker riding a bike dies after being hit by a roadways bus

Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Factory worker riding a bike dies after being hit by a roadways bus
मंडी धनौरा। ड्यूटी समाप्त कर गांव जा रहे फैक्टरी कर्मचारी की बाइक को सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। फैक्टरी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर फैक्टरी कर्मचारी के परिजन थाने आ गए थे।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा के गांव झाल निवासी गौरव (25) गजरौला की निर्मल फाइबर में नौकरी करते थे। वह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। चांदपुर मार्ग पर बिजलीघर के पास सामने से आ रही चांदपुर डिपो की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक से नीचे गिरे गौरव के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन थाने आ गए। मृतक के भाई सौरभ की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा था। पिता सूबे सिंह ने बताया कि गौरव की शादी तय कर दी गई थी। फरवरी में उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed