{"_id":"6357b34eff6ac62b070240a6","slug":"factory-worker-returning-home-on-diwali-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: दिवाली पर घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: दिवाली पर घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 25 Oct 2022 03:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Oct 2022 03:29 PM IST
सार
ये हादसा सोमवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर हुआ। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दिवाली पर घर लौट रहे बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
ये हादसा सोमवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर हुआ। रहरा थानाक्षेत्र के बरतोरा गांव किसान मुलकी का परिवार रहता है। उनका 45 वर्षीय बेटा प्रकाशवीर हापुड़ में एक प्लाईवुड की फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह हापुड़ में अपनी बहन रेनू के घर रहते थे। जबकि प्रकाशवीर की पत्नी हेमा और तीन बेटे दीपक, अवनीश और गुड्डू गांव में ही रहते थे। सोमवार को दिवाली का पर्व था। इसलिए प्रकाशवीर हापुड़ से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। जैसे ही उसकी बाइक रात करीब 10 बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में हाइवे स्थित अतरासी चौराहे पर पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में प्रकाशवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रकाश वीर की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। दिवाली के मौके पर सभी परिजन प्रकाशवीर के घर आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
मौत की खबर मिलते ही दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। थोड़ी देर में रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि भाई राकेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही वाहन को जप्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।