{"_id":"651e630cda5ead0ee60a12e8","slug":"factory-worker-dies-in-gajraula-police-takes-body-into-custody-chaos-among-family-members-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: फैक्टरी कर्मी ने पत्नी को फोन पर कहा- अब जीना नहीं चाहता, कुछ देर बाद लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: फैक्टरी कर्मी ने पत्नी को फोन पर कहा- अब जीना नहीं चाहता, कुछ देर बाद लटक कर दे दी जान
Thu, 05 Oct 2023 12:50 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 12:50 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि फैक्टरी कर्मी की पत्नी को कैंसर हो गया था। इसकी जानकारी के बाद वह तनाव में आ गए थे। इसी सदमे के कारण उन्होंने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी को कैंसर होने का पता लगने के बाद मानसिक रूप से परेशान फैक्टरी कर्मी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत को गले लगाने से पहले उसने पत्नी को फोन कर बताया कि अब जीना नहीं चाहता। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिजनौर के गांव कुम्हारपुरा निवासी संदीप (40) पुत्र रघुवीर गजरौला की औद्योगिक इकाई में काम करते थे। परिजनों का कहना है कि संदीप की पत्नी प्रियंका को कैंसर हो गया था। उपचार के बाद भी उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। पत्नी को कैंसर और संतान नहीं होने के कारण संदीप मानसिक रूप से तनाव में रहने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने नशा करना शुरू कर दिया। तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। उनकी पत्नी कुम्हारपुरा में गई हुई थीं। बुधवार की रात 11 बजे संदीप ने पत्नी को फोन कर फंदे पर झूल कर जान देने की बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि फैक्टरी कर्मी के फंदे पर झूल कर जान देने का मामला सामने आया है।