{"_id":"67b24782c32072e4070336fc","slug":"factory-worker-dies-in-collision-between-bikes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-134467-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइकों की भिड़ंत में फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइकों की भिड़ंत में फैक्टरी कर्मी की मौत
Mon, 17 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। गजरौला स्थित तेवा फैक्टरी में काम कर घर लौट रहे कर्मचारी की बाइक में सामने से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान निवासी धनवेंद्र (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान निवासी धनवेंद्र गजरौला की तेवा फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह फैक्टरी से काम करके बाइक से घर लौट रहा था। कुंडा रोड पर स्थित बरातघर के सामने धनवेंद्र की बाइक में सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में धनवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।