फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory worker dies after bike collides with tractor-trolley

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक घुसी, फैक्टरी कर्मी की मौत

Sat, 11 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies after bike collides with tractor-trolley
गजरौला। तिगरी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस जाने से फैक्टरी कर्मी सुखदेव (42) की मौत हो गई। वह नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गालिब बाड़ा गांव के रहने वाले थे और ड्यूटी के बाद रिश्तेदारी में जाते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे तिगरी मार्ग पर हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना स्थल पर बाइक सवार मृत पड़ा था। काफी देर तक पहचान नहीं होने पर उसका शव मोर्चरी पर रखवाया। रात में करीब 12 बजे मृतक की पहचान सुखदेव निवासी गालिबबाड़ा के रूप में की गई। वह एक औद्योगिक इकाई में काम करते थे। शाम की शिफ्ट में काम समाप्त कर रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

फाजलपुर फाटक को पार कर तिगरी मार्ग पर एक औद्योगिक इकाई के सामने पहुंचे थे। आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी करने पर पता चला कि उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed