{"_id":"669c3bbf364df941ed0f8956","slug":"factory-security-guard-dies-in-suspicious-circumstances-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-122433-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
डिडौली। फैक्टरी से घर के लिए निकले सुरक्षा गार्ड चंद्रपाल सिंह (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हाईवे पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
चंद्रपाल सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मंजूपुरा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। चार भाइयों में सबसे बड़े चंद्रपाल सिंह हाईवे स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक चंद्रपाल सिंह के ऊपर काफी कर्ज था। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। शुक्रवार की शाम फैक्टरी से घर लौटते समय उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह डिडौली में हाईवे पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।