फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Facility of online application for getting votes in Panchayats

Amroha News: पंचायतों में वोट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

Tue, 26 Aug 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Facility of online application for getting votes in Panchayats
अमरोहा। अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए वार्डों का परिसीमन पूरा होने के बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी शुरू हो गया है। इसमें लगे बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर वोट बनाने का काम कर रहे हैं। साथ ही इस बार मतदाताओं को अपना वोट बनाने व संशोधन कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है। आयोग की वेबसाइट अथवा मोबाइल एप के माध्यम से भी मतदाता अपना वोट बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

साल 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 597 पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई थी लेकिन इसके बाद अमरोहा नगर पालिका का विस्तार होने पर 21 पंचायतें पालिका का हिस्सा बन गई थीं। पंचायतों के आंशिक परिसीमन के बाद वार्डों का परिसीमन भी पूरा किया गया जिसमें जिला पंचायत के एक, क्षेत्र पंचायत के तीस व ग्राम पंचायतों के 256 वार्डों की कमी आ गई। पूरी प्रक्रिया के बाद इसका अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया।
विज्ञापन

अब मतदाता सूची को दुरूस्त करने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 19 अगस्त से शुरू हुए अभियान में लगे बीएलओ घर-घर जाकर पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम कर रहे हैं। 29 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और मृतकों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। इसके अलावा नाम संशोधित भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा
नया वोट बनवाने व संशोधन के लिए लोगों को अब बीएलओ के घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। ऑफलाइन व्यवस्था के साथ-साथ इस बार ऑनलाइन सुविधा भी मतदाताओं को दी गई है जिसमें वह नाम जुड़वाने व कटवाने के साथ-साथ संशोधन कराने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए https://sec.up.nic.in/OnlineVoters/ लिंक पर जाना होगा। यहां नाम जोड़ने के साथ-साथ पंचायत के मतदाताओं को भी खोजा जा सकता है। इसके साथ ही ऑनलाइन पर्ची भी इसके माध्यम से निकाली जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल रजिस्टर करने के अलावा नाम काटने व ऑनलाइन आवेदन का स्टेटस भी इसके जरिए देखा जा सकता है। वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए इसी वेबसाइट से आवेदन पत्र भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
पुनरीक्षण अभियान में लगे 799 बीएलओ
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 799 बीएलओ की तैनाती की गई है। तीन हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर दो-दो बीएलओ की तैनाती की गई है जबकि बाकी सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक बीएलओ को लगाया गया है।

---

मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत ग्रामीण अपने वोट बनवा सकते हैं। एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं का नाम भी इस बार जोड़ा जाएगा। - कल्लू सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed