फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eye problems increased due to heat and heatwave

Amroha News: गर्मी और लू से आंखों में बढ़ी परेशानी, अस्पताल पहुंच रहे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Eye problems increased due to heat and heatwave
अमरोहा। तापमान बढ़ने और गर्म हवा के चलते लोग आंखों की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। एलर्जी होने से आंख में खुजली, चुभन, जलन आदि की परेशानी हो रही है। ऐसे में इन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों की संख्या भी अधिक है। डॉक्टर इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 45 पहुंच रहा है और गर्म हवा भी परेशान कर रही हैं। गर्मी और गर्म हवा की चपेट में आने के बाद लोग आंखों के दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में सौ से अधिक मरीज आंखों से जुड़ी परेशानी के पहुंच रहे हैं। उन्हें लू लगने के बाद आंखों में दर्द महसूस हो रहा है। बिना सुरक्षित किए बाहर निकलने पर लू आंखों की मांसपेशियों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के नेत्र रोग की ओपीडी के लिए 127 लोगों ने पर्चा बनवाया। अधिकांश के आंखों में एलर्जी के साथ जलन, चुभन और खुजली के अलावा सूजन की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि लू आंखों के लिए खतरनाक है। गर्मियों में ज्यादा तापमान आंखों को नुकसान पहुंचाता है। इससे आंखों का लाल होना, जलन और ड्राईनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तेज धूप से आंखों में इंफेक्शन का जोखिम भी रहता है। यही नहीं लू की वजह से कॉर्निया के खराब होने का खतरा भी बना रहता है। लू के साथ धूल-मिट्टी से भी आंखों को बचाना चाहिए वरना एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों का कुछ दिन पहले ही मोतियाबिंद सहित अन्य आंखों से जुड़े ऑपरेशन हुए हैं, उन्हें लू से बचना चाहिए।

------
ये बरतें सावधानी

- तेज धूप और धूल से बचें।
- घर से बाहर निकलने पर काला चश्मा लगाएं।
- परेशानी होने पर ताजा, ठंडा पानी से आंखों को धोएं।

- आंख को मसले और रगड़ें नहीं

- पानी आने पर साफ सूती रुमाल व कपड़े से पोछें।
- डॉक्टर की सलाह पर ही नियमित दवा लें।
-------


डायरिया के 15 तो बुखार के 11 मरीज भर्ती
अमरोहा। जिला अस्पताल में हर रोज डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 960 मरीजों की ओपीडी हुई । जिसमें अधिकांश उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अत्यधिक गर्मी होने से बुखार व डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड में 15 मरीज डायरिया के तो 11 मरीज बुखार के भर्ती हैं।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed