फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eye flu is happening to every age person, do not be negligent: CMO

हर उम्र के व्यक्ति को हो रहा आई फ्लू , न करें लापरवाही : सीएमओ

Sat, 05 Aug 2023 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eye flu is happening to every age person, do not be negligent: CMO
अमरोहा। जनपद में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल व सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्लू के हर उम्र के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक उन्हें सावधानी बरतने के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने और चश्मा लगाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि आई फ्लू के मरीजों में हर उम्र के मरीज हैं। कई स्थानों पर पूरा का पूरा परिवार आई फ्लू से पीड़ित है। मरीज दवाई लेने के साथ सावधानी भी बरतें और इस समय ज्यादातर स्कूली बच्चों को आई फ्लू की दिक्कत हो रही है क्योंकि बच्चे एक दूसरे को छूते हैं। इससे आई फ्लू की बीमारी फैल जाती है। मानसून सीजन में संक्रमण का खतरा किसी दूसरे सीजन से कहीं ज्यादा रहता है। इसकी वजह हवा में नमी होना है। इसमें बैक्टीरिया,वायरस आसानी से दोहराने लगते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी बाहर जाएं तो चश्मा लगाए रहें। जिन लोगों को आंखों में इंफेक्शन है उन्हें स्कूल, कॉलेज व ऑफिस से छुट्टी लेने को कहें। आई फ्लू के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। संक्रमण होने पर ताजा व ठंडे पानी से आंखें धोएं। यह वायरल है। जो अपने आप ही ठीक होने वाली बीमारी है। वॉश बेसिन, तौलिया, या तकिए से पूरे घर को इंफेक्शन हो जाता है। आई फ्लू ठीक होने में तीन से पांच दिन लग सकते हैं। हालांकि संक्रमण एक के बाद दूसरी आंख में हो सकता है तो ठीक होने पर ज्यादा समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed