फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   extenson of boarder of nagar palika

सीमा विस्तार पर सभासदों को ऐतराज, संशय के बादल हटेंगे जल्द0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
extenson of boarder of nagar palika
अमरोहा। नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार की कवायद के खिलाफ सभासद दोबारा लामबंद हो गए हैं। उन्होंने नगर विकास के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। कहा है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार काम कराएं। कहा कि इसके पहले के अध्यक्ष के दौर में भी सीमा विस्तार के लिए संस्तुति की गई है, हालांकि त्रुटियों को दूर नहीं किया गया है। 19 सभासदों ने एक स्वर से सीमा विस्तार को निरस्त करने की मांग को दोहराया है। माना जा रहा है सीमा विस्तार को लेकर कुछ दिन में संशय के बादल छंट सकते हैं।
विज्ञापन

शहर की सीमा विस्तार के लिए वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में वर्ष 2018 में पहल की गई। इसके तहत 21 गांव को जोड़ा जाना था। इसके बाद वर्ष 2019 में अमरोहा और जोया ब्लॉक के 45 गांव को शामिल कर लिया गया। शहर के मुल्लाना मोहल्ले के सभासद फहीम शाहनवाज ने सीमा विस्तार की कवायद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इसके बाद हाईकोर्ट ने सीमा विस्तार के मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया। कुछ दिन पहले डीएम उमेश मिश्र ने सीमा विस्तार के लिए संस्तुति की है। माना जा रहा है इस मामले में जल्द निर्णय हो सकता पत्रक पर सभासद फहीम शाहनवाज, चंद्रगुप्त मौर्य, शकील अंसारी, महबूब जहां, नूर नबी, सनव्वर अल्वी, तरन्नुम आफताब, कमर रिजवान, कमर जहां, मेहनाज, मुमताज खान, अरशी, सादिया परवीन, वसीम भारती, अब्दुल जब्बार, अकील अंसारी, जुबैर सैफी, सिराजुद्दीन, रुखसाना परवीन आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed