फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Expressed protest against inflation by pulling a car with a rope

रस्सी से कार को खींचकर महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed protest against inflation by pulling a car with a rope
रहरा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत गुरुवार को रहरा में आयोजित की गई। पंचायत में किसानों ने गैस, पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही कार को रस्सी से खींचकर महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता रफीक खान ने की व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की अनदेखी की जा रही है। आम आदमी भी परेशान हैं। रोजाना पेट्रोल व डीजल की कीमतों को बढ़ाया जा रहा है। सरकार तेल की कीमतों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो गई है। चीनी मिलों द्वारा शीघ्र ही गन्ने का भुगतान किया जाए। इस मौके पर महेश पहलवान, भगवान दास, चंद्रपाल सिंह, पंकज त्यागी, मुनीस त्यागी, गिरिराज सिंह, निगम त्यागी, शीशपाल, वीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed