फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Exploitation of bullion traders will not be tolerated: Shyam Sundar

सराफा व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं : श्याम सुंदर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of bullion traders will not be tolerated: Shyam Sundar
मंडी धनौरा। स्वर्णकार समाज की बैठक मोहल्ला चामुंडा स्थित एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर हुई। अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि सराफा व्यापारियों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज अपने हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सराफा व्यापारियों की जांच से पहले अधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों को सूचना देनी चाहिए। बैठक में सरकार से माटी कला बोर्ड की तर्ज पर स्वर्णकार कला बोर्ड गठित करने और कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सराफा कारोबार जोखिम भरा है, इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। स्वर्णकार कला बोर्ड बनने से पारंपरिक हुनर को बढ़ावा देने के साथ कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। बैठक में ललित वर्मा, शशि वर्मा, आकाश वर्मा, अरविंद वर्मा, अरुण वर्मा, सागर वर्मा और नवनीत वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed