फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Explanation sought from ten teachers on low attendance of students

Amroha News: विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर दस अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from ten teachers on low attendance of students
अमरोहा। तमाम कोशिशों के बाद भी परिषदीय स्कूलों में छात्र उपस्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ पा रही है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में छात्र उपस्थिति की मॉनीटरिंग शुरू होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। बीएसए ने जिले में तीस प्रतिशत से भी कम छात्र उपस्थिति वाले दस स्कूलों के मुख्य अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब किया है। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। जिसमें लगभग सवा लाख छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। बेसिक स्कूलों बड़ी रकम खर्च होने के बाद भी छात्र उपस्थिति बढ़ नहीं पा रही है। अब मुख्यमंत्री डैशबोर्ड ने भी बेसिक स्कूलों में इसकी मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई है। जिसके बाद छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग भी गंभीर हो गया है। बीएसए डॉ. मोनिका ने इसके लिए सभी स्कूलों में भ्रमण पंजिका भी बनवाई थी। जिसमें शिक्षकों को छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किए जाने के बाद उसका ब्योरा उस पंजिका में दर्ज करना था। लेकिन इसके बाद भी कुछ स्कूलों में इसका असर दिखाई नहीं दिया। ऐसे में जिले में सबसे कम छात्र उपस्थिति वाले दस मुख्य अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यहां एक माह की औसतन उपस्थिति तीस प्रतिशत से भी कम रही है।
विज्ञापन

----
इन स्कूलों के मुख्य अध्यापकों का स्पष्टीकरण हुआ तलब
दस विद्यालयों की सूची में सबसे ज्यादा चार स्कूल जोया ब्लॉक के हैं। एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सूचना के आधार पर जोया के ब्लॉक ढेला नंगला के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय अटेरना, भीकनपुर मुंडा, धनौरा मुराद नगर शामिल हैं। इसके अलावा गजरौला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर माफी, उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर डोर एवं बलदाना हीरा सिंह और गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खरपड़ी व सुतावली तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दढि़याल खादर के मुख्य अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

बेसिक स्कूलों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई बार निर्देशित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से भी इसकी समीक्षा हो रही है। जिले में सबसे कम छात्र संख्या उपस्थिति वाले दस स्कूलों के मुख्य अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
-डॉ. मोनिका बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed