फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Explanation sought from BDO-XEN for not resolving complaints

Amroha News: शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर बीडीओ-एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from BDO-XEN for not resolving complaints
अमरोहा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम ने पहले आईं शिकायतों का फीडबैक लिया। इस दाैरान कई शिकायतों का निस्तारण नहीं मिला। विकास और विद्युत विभाग की शिकायतें लंबित मिलीं। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 62 शिकायतों में से आठ का माैके पर निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि जमीन से जुड़ी शिकायतों का पुलिस और राजस्व की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करे। वहीं, डीएम ने पहले के समाधान दिवस में प्राप्त शिकायताें का फीडबैक लेने के लिए शिकायतकर्ताओं को कॉल करके निस्तारण की स्थिति के संबंध में जानकारी की। कुछ फरियादियों ने असंतोष जताया।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अधिकारी ज्यादा शिकायत वाली ग्राम पंचायत में मौके पर जाकर विजिट करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। चकबंदी, राजस्व और बिजली की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। इन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस माैके पर एसडीएम सुनीता सिंह, सीएमओ, सीओ दीप कुमार पंत, तहसीलदार मूसाराम, एक्सईएन, एसडीओ, आपूर्ति निरीक्षक आदि मौजूद रहे। शिकायत सुनने के बाद डीएम ने जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed