Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Expired medicines are continuously being found in stock, investigation is going on.

Amroha News: लगातार मिल रहा एक्सपायर्ड दवाइयों को जखीरा, चल रही जांच

Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Expired medicines are continuously being found in stock, investigation is going on.
अमरोहा। गांधी मूर्ति के पास गोदाम पर हुई कार्रवाई के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी औषधि विभाग की कार्रवाई जारी रही। टीम ने पक्का बाग स्थित दूसरे गोदाम पर भी छापामार की कार्रवाई की। चाैंकाने वाली बात यह है कि यहां पर भी बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाइयों का जखीरा मिला। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में गोदाम के तालों को खोलकर दवाइयों को इकट्ठा किया। बाद में दवाइयों को पैक कराने के बाद कलक्ट्रेट भिजवा दिया गया। इस मामले में गोदाम संचालक से पूछताछ की जा रही है कि वह इन दवाइयों का क्या करते थे। बिजनौर व रामपुर जनपद के औषधि निरीक्षक इसकी जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे औषधि निरीक्षक रूचि बंसल कृष्णा मेडिकोज के मोहल्ला पक्का बाद स्थित दूसरे गोदाम पर पहुंच गई। यहां संचालित मेडिकल स्टोर वंदना मेडिकोज नाम से है। यहीं पर गोदाम बना है। औषधि विभाग की टीमें पुलिस के साथ वहां पहुंची। इसके बाद पूरे रिकार्ड व गोदाम की जांच शुरू कर दी। बाहर खड़े वाहन का ताला खुलवाया तो उसमें भी एक्सपायर्ड दवा मिली। बाद में दूसरी मंजिल पर बने गोदाम की जांच की। यहां पर भी दवा पाई गई। टीम ने गोदाम में रखी दवाइयों वाहन में लदवाकर कलक्ट्रेट भिजवा दिया। इस कार्रवाई के लिए बिजनौर व रामपुर के औषधि निरीक्षक भी वहां मौजूद रहे। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जिसके पूरा होने के बाद उसके लाइसेंस को भी निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गांधी मूर्ति के पास एडीएम सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो दिन पहले अधिकारियों ने कृष्णा मेडिकोज पर छापा मारा था और उसके अंदर स्थित गोदाम से करीब 70 लाख रुपये की 173 तरह की एक्सपायर्ड दवाएं बरामद की थीं। इसके बाद दूसरे गोदाम पर छापे के लिए टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

--
टीम को करना पड़ा विरोध का सामना
शनिवार दोपहर जब औषधि निरीक्षक ने जांच के लिए गोदाम में जाने का प्रयास किया तो गोदाम संचालक वंदना गोयल ने विरोध शुरू कर दिया। वह गेट पर खड़ी हो गई और टीम को अंदर नहीं जाने दिया। इस पर पूरी टीम गेट पर खड़ी रही। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस पर नगर पालिका के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आखिर कहां खपाई जाती थी ये दवाएं
एक्सपायर्ड दवाओं का जखीरा मिलने के बाद यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इन्हें अब तक कहां खपाया जाता था। अभी अधिकारी भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि पूछताछ बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

-----
शनिवार को भी दूसरे गोदाम से पर छापामार कार्रवाई हुई। यहां भी लाखों की एक्सपायर्ड दवाइयां मिली हैं। जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आखिर इन दवाइयों को कहां खपाया जाता था। दोनों मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पहले निलंबित किए जाएंगे और उसके बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
सुरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed