फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   expired drugs factory's master mind arrested

एक्सपायर्ड दवाइयों की फैक्ट्री संचालक नासिर गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 12:09 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
expired drugs factory's master mind arrested
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
शहर के कुरैशी मोहल्ला समेत कई जनपदों में एक्सपायर दवाइयों की फैक्ट्री चला रहा ढाई हजार का इनामी नासिर आखिरकार कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। शनिवार को पुलिस ने उसको पुराने रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली के सीलमपुर से एक्सपायरी दवाइयां खरीदकर लाता था और अमरोहा समेत कई जिलों में खपाने का काम करता था।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बाद कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के कुरैशी मोहल्ले में 17 मार्च की सुबह पकड़ी गई एक्सपायरी दवाइयों की फैक्ट्री का संचालक एवं ढाई हजार रुपये का ईनामी नासिर पुत्र अब्दुल अजीज निवासी नूरपुर जनपद बिजनौर पुराने बस स्टैंड के पास खड़ा है।
विज्ञापन


वह फरार होने के लिए सवारी के इंतजार कर रहा है। कोतवाली प्रभारी ने दरोगा सुनील कुमार व सिपाही दिनेश भाटी तथा आदर्श को साथ ले पुराने बस स्टैंड पर दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नासिर ने बताया कि वह एक्सपायर दवाइयां दिल्ली के सीलमपुर कबाड़ी मोहल्ले से खरीदता था। बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद तथा अमरोहा में एक्सपायर्ड दवाओं के रैपर बदलवाता था। इसके बाद बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed