{"_id":"573cbc244f1c1bc843ac721a","slug":"exibhition-of-mango-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशियों का दिल जीतेंगी अमरोहा की हुस्नआरा और मल्लिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशियों का दिल जीतेंगी अमरोहा की हुस्नआरा और मल्लिका
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 19 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
आम का सीजन
- फोटो : amar ujala
जिले की फलपट्टी की शोहरत सात समंदर पार तक पहुंच गई है। यहां पैदा किए जा रहे आमों की पूरी दुनिया दीवानी है। अब इसकी खूबियों को दुनिया के कई और मुल्कों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए यहां पैदा की जा रहीं खास 11 वैरायटी का जुलाई में दिल्ली में लगने वाली आम प्रदर्शनी में नुमाइश की जाएगी।
यहां अपनी खुशबू से हुस्नआरा विदेशियों को लुभाएगी तो मल्लिका अपनी खूबसूरती से दिल जीतेगी। वहीं लंगड़े की मिठास और मकसूस के जलवे की भी परख होगी। इसके लिए उत्पादकों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदर्शनी में सूबे के सहारनपुर, मलिहाबाद के साथ गुजरात, बिहार आदि के उत्पादक अपने आमों की खासियत दुनियाभर के लोगों को बताते नजर आएंगे।
जनपद अमरोहा के बागों में आम की 450 वैरायटी पाई जाती हैं। अलग-अलग किस्म के आमों ने खाड़ी देशों में अपनी खास पहचान बनाई है। इनके स्वाद से लेकर खूबसूरती तक के विदेशी दीवाने हैं। नतीजतन निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अब अमरोहवी आम की खासियत को खाड़ी देशों से और आगे दुनिया के दूसरे मुल्कों तक पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके लिए उत्पादक जुलाई में दिल्ली में लगने वाली आम की प्रदर्शनी में हिस्सेदारी करेंगे। उत्पादकों की मानें तो जुलाई के महीने में दिल्ली में प्रदर्शनी लगना प्रस्तावित है, लेकिन अभी उसकी कोई तारीख व स्थान स्पष्ट नहीं हुआ है। इसमें उत्पादक आम की खास किस्मों का देशी-विदेशी कारोबारियों के सामने प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की बदौलत आम की डिमांड भी होती है।