{"_id":"60e5fca98ebc3ec20a7062a0","slug":"except-amroha-block-all-the-candidates-of-bjp-have-been-decided-jpnagar-news-mbd394913955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा ब्लॉक को छोड़कर भाजपा के सभी प्रत्याशी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा ब्लॉक को छोड़कर भाजपा के सभी प्रत्याशी तय
विज्ञापन
अमरोहा। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए भाजपा ने अमरोहा को छोड़कर सभी ब्लाकों के प्रत्याशियों का बुधवार को एलान कर दिया। वहीं समाजवादी पार्टी गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। जबकि बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दो दिन के बाद 10 जुलाई को मतदान होना है।
अमरोहा के छह ब्लाकों में प्रमुखों का चुनाव होना है। लोगों की नजरें पार्टियों के घोषित होने वाले प्रत्याशियों पर लगी थीं। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने बताया कि जिले में पांच ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों का एलान किया गया है। अमरोहा ब्लॉक के लिए प्रत्याशी अभी तय नहीं है। जोया में प्रत्याशी बनाए गए कुशल कुमार जिले के पूर्व सांसद के पौत्र हैं। वह परिवार की विरासत को संभालने के लिए राजनीति में कदम बढ़ाए हैं।
उधर, सपा की ओर से प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि दो दिन के बाद मतदान होना है। सपा की तरफ लोगों की निगाहें टिकी है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि नामांकन दाखिले के बाद प्रत्याशियों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के घोषित प्रत्याशी
ब्लॉक------------प्रत्याशी
अमरोहा----------रिक्त
जोया-------------कुशल कुमार
धनौरा------------सविता रानी
गजरौला---------मीनाक्षी चौधरी
हसनपुर----------बबिता देवी
गंगेश्वरी----------राजेंद्र खड़गवंशी
नामांकन फॉर्म दाखिल आठ जुलाई को है। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में है। उनसे सलाह मशविरा किया जा रहा है। निर्मोज यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
आज नामांकन, भाजपा के प्रत्याशी तय, सपा पर निगाहें
ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मौका
सहायक निर्वाचन अधिकारी करेंगे नामांकन फॉर्म की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्रों का दाखिला आठ जुलाई को होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी समेत तीन लोग आ सकते हैं। इसके बाद दावेदारों की सूची सहायक निर्वाचन अधिकारी के कक्ष के बाहर चस्पा होगी। दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरु होगी। वहीं नौ जुलाई को नामांकन फॉर्म वापस लेने की अवधि तय है। इसके साथ ही 10 जुलाई को मतदान है।
एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अमरोहा, जोया, हसनपुर, धनौरा, गंगेश्वरी और गजरौला के ब्लॉक कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। इसके साथ ही दोपहर तीन बजे से नामांकन फॉर्म की जांच शुरु होगी।
प्रस्तावक-अनुमोदक के फोटो के साथ हस्ताक्षर या अंगूठा
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन फॉर्म में प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और अनुमोदक के नाम और पते लिखना जरूरी है। इसके साथ सभी लोगों के पासपोर्ट साइज के स्व प्रमाणित फोटो भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगा सकते हैं।