फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex test cricketer chetan chauhan against four day test match

पांच दिन का टेस्ट मैच ही असली क्रिकट: चेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
ex test cricketer chetan chauhan against four day test match
अमरोहा। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने आईसीसी के चार दिन का टेस्ट मैच कराने के प्रस्ताव का विरोध किया है। कहा कि टेस्ट मैच पांच दिन का ही होना चाहिए। पांच दिन का मैच ही असली टेस्ट होता है। इसमें खिलाड़ी की तकनीक, क्षमता और उसके धैर्य का पता चलता है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को अमरोहा में आश्रय गृह के शिलान्यास कार्यक्रम में अमरोहा आए थे। कार्यक्रम के बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुए। चार दिवसीय टेस्ट मैच के सवाल पर इस प्रस्ताव का विरोध करते हुउ कहा कि टेस्ट मैच पांच दिन का ही होना चाहिए। पांच दिन के टेस्ट में यह भी पता चलता है कि खिलाड़ी कितनी देर तक मैदान में टिक सकता है। उसकी खेलने की तकनीक क्या है। बहुत साल हो गए टेस्ट क्रिकेट में किसी ने 400 रन नहीं बनाए हैं। वर्षों से खिलाड़ियों ने तिहरे शतक नहीं लगाए हैं। अगर क्रिकेट को नए कीर्तिमान और अधिक गहराई वाले क्रिकेटर चाहिए तो पांच दिन का टेस्ट ही जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed