फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex mla suspend from bsp

पूर्व विधायक हाजी शब्बन बसपा से निष्कासित

Thu, 11 May 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 11 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
ex mla suspend from bsp
बसपा - फोटो : amar ujala
पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और नसीमुद्दीन सिद्दीकी से नजदीकियों का खामियाजा बसपा के पूर्व विधायक फरहत हुसैन उर्फ हाजी शब्बन को उठाना पड़ा। एक ओर लखनऊ में बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने कद्दावर नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निकालने की घोषणा की, वहीं जिलाध्यक्ष ने मंडी धनौरा में पत्रकारों को बसपा के पूर्व विधायक एवं मुस्लिम भाईचारा कमेटी मंडल प्रभारी फरहत हुसैन उर्फ हाजी शब्बन को पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के एक धड़े की ओर से लगातार हो रहे विरोध के बाद बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी एंड पार्टी पर हाई कमान की कार्रवाई की गाज गिर ही गई।     इसका अंदेशा पहले ही लगाया चुका था। 
विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ में पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके पुत्र अफजाल सिद्दीकी को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की तो कार्यकर्ताओं के बीच ये चर्चाएं आम हो गई कि देर सबेर जिले में भी नसीमुद्दीन के नजदीकियों पर गाज गिरने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर न करते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. होरी सिंह ने मंडी धनौरा में पत्रकार वार्ता का आयोजन करते हुए बसपा के पूर्व विधायक एवं मुस्लिम भाईचारा कमेटी मंडल प्रभारी फरहत हुसैन उर्फ हाजी शब्बन को पार्टी से निष्कासित कर दिया।


उन्होंने कहा हाजी शब्बन के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को विधानसभा चुनावों के बाद ही भेजी गई थी। हाईकमान के निर्देश के बाद उन्हें पार्टी से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed