फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex district president leave the party

उपेक्षा से नाराज निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने छोड़ी सपा

Wed, 21 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 21 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ex district president leave the party
विजयपाल सैनी। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी की आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी लखनऊ से लेकर जिले तक सियासी रार मची हुई है। सोमवार को सपा के फ्रंटल संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष तैयब अली ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


अगले ही दिन पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजयपाल सैनी ने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित अपने त्यागपत्र में सैनी ने आरोप लगाया है कि पार्टी में ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए लोगों को तरजीह नहीं दी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विजयपाल सैनी भाजपा का दामन थामेंगे। विजयपाल सैनी को चार माह पहले ही सपा के जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी ने मंगलवार की दोपहर अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसकांफ्रेंस की। इस दरम्यान सपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का एलान किया। जिला सहकारी बैंक के निदेशक विजयपाल सैनी ने त्यागपत्र में अपने कार्यकाल में जनपद में पार्टी की स्थिति का भी उल्लेख किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा है कि, उन्होंने पूरी ईमानदारी से पार्टी का काम किया लेकिन जिला पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी को पार्टी के नेताओं ने भीतरघात कर हरा दिया। आरोप लगाया कि, पार्टी में गुटबाजी, भीतरघात करने वाले और जमीनों पर कब्जा करने वालों को तरजीह दी जा रही है। कहा कि, उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों की लगातार उपेक्षा से आजिज आकर पार्टी से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।

भाजपा का दामन थामने की चर्चा
मंडी धनौरा। सैनी बिरादरी समेत अन्य पिछड़ा वर्ग में असर रखने वाले विजयपाल सैनी के त्यागपत्र से समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में करारा झटका लगा है। विजयपाल सैनी एक बार बहुजन समाज पार्टी और एक बार रालोद के टिकट पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।


उनको जमीन से जुड़ा हुआ व जनाधार वाला नेता माना जाता है। उनके कार्यकाल में सपा ने जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, गन्ना समिति के चुनाव, स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव में विपक्ष का सफाया कर दिया था। माना जा रहा है कि विजयपाल सैनी भाजपा का दामन थामेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed