{"_id":"65303eb906103fe03c041337","slug":"every-worker-has-to-get-new-votes-made-at-his-booth-samarpal-singh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-7073-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर एक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर नए वोट बनवाने हैं: समरपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर एक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर नए वोट बनवाने हैं: समरपाल सिंह
Thu, 19 Oct 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात विधायक समर पाल सिंह ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर नए वोट बनवाने हैं और जो फर्जी वोट हैं उनको हटवाना है। साथ ही हर एक कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी।
सपा के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन मखदूमपुर में एक बैंक्वेट हाल में किया गया। विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि आज देश में कमर तोड़ महंगाई है। विभाजन कारी नीतियां देश के लिए चिंताजनक है। ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग विपक्षी दलों और मीडिया के खिलाफ हो रहा है। मणिपुर की हालत पिछले 5 महीने से चिंताजनक बनी हुई है। विपक्ष की मांग के बाद भी प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव, चौ. प्रतीक धारीवाल, रफत अली नकवी, निर्मोज यादव, पूर्व विधायक अशफाक अली खान, अजय मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद