फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Even after the public hearing, the drain was not constructed, water filled the houses and shops.

Amroha News: जनसुनवाई के बाद भी नहीं हुआ नाला निर्माण, घरों और दुकानों में भरा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Even after the public hearing, the drain was not constructed, water filled the houses and shops.
अमरोहा। मोहल्ला चंदावाली मढैया में नाला निर्माण न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकान और घरों के आगे पानी भरा रहता है। यहां के लोगों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं हुआ। सांसद से लेकर पालिका अध्यक्ष से भी कह चुके है, पर आज तक निराकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के चंदावाली मढैया मोहल्ले में सबसे ज्यादा समस्या पानी निकासी की है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां पर पानी निकासी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। नाला कच्चा होने की वजह से पानी बाहर सड़क तक आ जाता है। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो और भी समस्या बढ़ जाती है। यहां पर जलभराव हो जाता है। नाला जगह-जगह बंद है। इससे भी पानी निकासी नहीं हो पाती है। कहीं पर घास खड़ी है। हालांकि सफाई तो होती है लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिलता। जब तक नाले का पक्का निर्माण कराकर पानी निकासी का इंतजाम न कराया जाए। यहां से निकलने वाले स्कूली बच्चों को भी दिक्कत होती है। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी समस्या बताई जा चुकी है। एक मई को फिर शिकायत की गई है। नगर पालिका में भी कई बार बताया जा चुका है लेकिन कोई हल नहीं हुआ। पानी भरा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। जिससे बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। लोगों ने कहा कि सबसे पहले पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। जिससे राहत मिल सकती है। कई खंभों पर लाइट खराब है। इनको भी ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

बयान
नाले की पैमाइश हो चुकी है। टेंडर नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ से बात की जाएगी। जिससे जल्द टेंडर कराकर निर्माण शुरू कराया जाए। यशपाल सिंह सैनी, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन


...
जनसुनवाई पाेर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं हुआ। नाले का पानी दुकान के अंदर तक घुस जाता है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 31 मार्च को शिकायत की गई और फिर एक मई को भी लिखित में शिकायत की गई है। पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। डाॅ. रामकिशन
......
सबसे पहले नाले का निर्माण कराया जाए। पानी सड़क तक आ जाता है और घरों के आगे भरा रहता है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। इस समस्या का हल कराया जाए। संतरेश यादव
........
अगर नाला पक्का बन जाए और आगे तक पानी निकासी का इंतजाम कराया जाए तो काफी हद तक जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप और बढ़ जाता है। अर्जुन
........
सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है। 27 अप्रैल को शिकायत की गई लेकिन कोई हल नहीं हो सका। कई बार तो यहां पर लोग गिर जाते हैं। दो दिन पहले एक बाइक सवार भी गिर गया और एक महिला भी नाले में गिर चुकी है। नाले की सफाई कराई जाए और पक्का निर्माण हो। जिससे राहत मिले। प्रदीप
.........
समस्या का हल करने वाला कोई नहीं है। नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है। बरसात के दिनों में तो और भी स्थिति खराब हो जाती है। यहां पर पानी भर जाता है। नाले की सफाई कराई जाए। देवकीनंदन

.........
घरों के आगे पानी भर जाने से काफी दिक्कत होती है। बच्चे भी ठीक तरह से खेल नहीं पाते। नाले का निर्माण कराया जाए और पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। तब ही समस्या का हल हो सकता है। खंभों पर जो लाइट खराब हैं। उनको ठीक कराया जाए। गीता देवी
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed