फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   eve teasing with girl video virul

जंगल में युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल में तीन दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with girl video virul
हसनपुर(अमरोहा)। जंगल में युवती के साथ छेड़खानी के वायरल वीडियो के मामले में अमर उजाला में छपी खबर का असर हुआ है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामले में तीन युवकों को दबोच लिया। घटना में पांच छह युवक शामिल होने बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के दौरान एक नाबालिग लड़की भी साथ होनी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार दोपहर को खादर क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुपों में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जंगल में अकेली लड़की को कुछ युवक परेशान करते देखे जा रहे हैं। उसके साथ छेड़खानी की जा रही है। लड़की आरोपियों को पहचानने की बात कहते हुए उन्हें दूर हटने को कह रही है। वीडियो में दूसरे स्थान पर एक अन्य लड़की के साथ बदतमीजी किए जाने का भी जिक्र है। वीडियो में एक युवक यह कहता हुआ सुना जा रहा है कि इस वीडियो को फेसबुक पर डालूंगा। नारी सुरक्षा के लिए गंभीर अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अखबार में खबर छपते ही बुधवार सुबह को जांच पड़ताल शुरू की। वायरल वीडियो क्षेत्र के गांव भीमाठीकरी के जंगल का होने की बात सामने आई तो पुलिस गांव पहुंच गई। वीडियो की पड़ताल कराई तो गांव के ही युवक वीडियो में होने की पुष्टि हुई। वीडियो में देखी जा रही लड़की दूसरे गांव की बताई गई। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो पांच छह युवक घटना में शामिल होने बताए गए। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को भी थाने बुलाया और घटना की जानकारी की गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जंगल में लड़की के साथ छेड़खानी के वायरल वीडियो के मामले में जांच पड़ताल के बाद गांव भीमाठीकरी निवासी मुलायम, योगेंद्र और नौ सिंह को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में दो तीन अन्य युवकों के होने की बात भी की जा रही है। उन्हें तलाश किया जा रहा है। -आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed