फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   eve teasing with a girl

जन्मदिन की दावत में गई किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी फौजी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with a girl
अमरोहा। परिजनों के साथ जन्मदिन की दावत में शामिल होने के लिए गई किशोरी के साथ रिटायर्ड फौजी ने छेड़खानी कर दी। अश्लील हरकतें की। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मारपीट और पथराव भी हुआ। परिजनों ने घेराबंदी कर आरोपी रिटायर्ड फौजी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ही तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर बुधवार की रात एक परिवार में बच्चे का जन्मदिन था। लिहाजा तमाम लोग जन्मदिन की दावत शामिल होने के लिए आए थे। यहां पर मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी अपने परिजनों के साथ जन्मदिन की दावत में शरीक होने के लिए आई थी। तभी मोहल्ला निवासी रिटायर्ड फौजी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी के विरोध हंगामा हो गया है। इस दौरान लोगों ने आरोपी को डांट फटकार कर भगा दिया। थोड़ी देर बाद किशोरी अपने घर पहुंची तो आरोपी रिटायर्ड फौजी ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। किशोरी की सहेलियों के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा। तभी किशोरी के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते पथराव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जहां समझौते के प्रयास चले लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। सतीश रिटायर्ड फौजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed