फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Evaluation of more than one lakh answer sheets completed

Amroha News: एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of more than one lakh answer sheets completed
अमरोहा। जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन युद्ध स्तर पर चल रहा है। चारों केंद्रों पर अब तक एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। तीसरे दिन भी सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 683 परीक्षक गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर परीक्षकों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके लिए दो हाईस्कूल व दो केंद्रों पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिले में मूल्यांकन के लिए 1582 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन पहले दिन से ही अधिकांश परीक्षक ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 13858, जेएस इंटर कॉलेज में 20576, आईएम इंटर कॉलेज पर 12960 व एकेके इंटर कॉलेज में 12936 उत्तर पुस्तिकाओं समेत 60330 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। तीन दिनों में कुल 118202 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। वहीं, परीक्षकों के गैर हाजिर रहने का क्रम लगातार जारी है। सोमवार को जीआईसी में 187, जेएस इंटर कॉलेज 177, आईएम इंटर कॉलेज में 133 व एकेके इंटर कॉलेज में 186 परीक्षक नदारद रहे। गैर हाजिर परीक्षकों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने चारों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed