फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Erosion has begun in Mukarampur and Ibrahimpur due to the surging Ganga and Bahe rivers.

Amroha News: उफनती गंगा नदी व बाहे नदी से मुकारमपुर व इब्राहीमपुर में कटान शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Erosion has begun in Mukarampur and Ibrahimpur due to the surging Ganga and Bahe rivers.
मंडी धनौरा। बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से खादर क्षेत्र के गांवों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उफनती गंगा नदी व बाहे नदी के पानी से ग्राम मुकारमपुर व इब्राहिमपुर में तेजी से कटान हो रहा है। ग्रामीणों को अपने आशियाने पानी में समाने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद प्रशासन ने कटान रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। तटबंध का काम अधूरा होने के कारण गंगा नदी का पानी खादर क्षेत्र के करीब 18 गांवों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शुक्रवार को बाहे नदी ने मुकारमपुर व इब्राहिमपुर में तेजी से कटान शुरू कर दिया। मुकारमपुर के ग्राम प्रधान पति राजपाल सिंह ने बताया कि बाहे नदी के पानी से कटान गांव तक पहुंच गया है। जल्द कटान रोकने के प्रयास नहीं किए गए तो कई ग्रामीण बेघर हो जाएंगे। ग्राम इब्राहिमपुर में भी पानी तेजी से कटान कर रहा है। ग्राम प्रधान जबर सिंह का कहना है कि कटान रोकने के लिए प्रशासन को सूचना दी गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed