फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   EO will illuminate Tigri Ghat, BDO will be responsible for cleaning.

Amroha News: तिगरी घाट पर ईओ करेंगे रोशनी, बीडीओ पर सफाई का जिम्मा

Thu, 18 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
EO will illuminate Tigri Ghat, BDO will be responsible for cleaning.
गजरौला। पितृ विसर्जन अमावस्या पर घाट पर सुरक्षा के लिए पानी मे बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। गोताखोरों के साथ ही फ्लड पीएसी जवान मुस्तैद रहेंगे। बीडीओ को सफाई के इंतजाम जबकि पालिका ईओ को रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ ने घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम मंडी धनौरा विभा श्रीवास्तव ने बताया कि पितृ विसर्जन अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए स्नान घाट पर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए तहसीलदार मूसाराम थारू को मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। उनके साथ दो नायब तहसीलदार व लेखपाल भी स्नान घाट पर मुस्तैद रहकर शांति पूर्ण स्नान संपन्न कराएंगे। गजरौला के ईओ को स्नान घाट पर रोशनी के इंतजाम करने, जबकि बीडीओ को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर सीओ अंंजलि कटारिया ने बुधवार शाम इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ तिगरी गंगा स्नान घाट का निरीक्षण किया। यहां पुरोहिताें से जानकारी ली कि कितने श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। उनके लिए क्या इंतजाम किए जाने चाहिए। पुलिस को निर्देश दिए कि स्नान के दौरान जाम न लगे, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। बैरियर लगाकर ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहनों को तिगरी की तरफ आने से रोका जाए। उनको मोहरका पट्टी वाले मार्ग से स्नान घाट की तरफ भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed