{"_id":"6891176f79525ba72209da3d","slug":"eo-himself-took-charge-to-solve-the-problem-of-waterlogging-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-145158-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जलभराव की समस्या दूर कराने को ईओ ने स्वयं संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जलभराव की समस्या दूर कराने को ईओ ने स्वयं संभाली कमान
Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लगातार बारिश के चलते जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंच कर जलभराव की समस्या को दूर कराया। दो टूक कहा कि किसी भी स्थान पर जलभराव से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए।
रविवार रात से भारी बारिश के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर हुए जल के एकत्रीकरण व जलभराव की समुचित निकासी के लिए ईओ ने शहर में भ्रमण करके मुख्य नालों, पुलियों आदि का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि नगर की जल निकासी वाले सभी प्रमुख नालों में कही कोई अवरोध न हो। नाली, नालों व पुलियों में अवरोध पाए जाने पर उसका मौके पर ही निस्तारण कराया। निरीक्षण में उनके साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद इल्तेजा, जगत सिंह, सफाई प्रभारी साजिद जिया सफाई कर्मियों की टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में डटे रहे। ईओ ने अपील करते हुए कहा कि रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण संपूर्ण नगर क्षेत्र में जमा वर्षा जल की निकासी की व्यवस्था उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए वह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर जल निकासी का इंतेजाम कर रहे हैं। अपील करते हुए कहा कि घरों, दुकानों आदि का कूड़ा पालिका डोर टू डोर वाहनों में ही डालें। नाली, नाले में किसी भी प्रकार का कूड़ा आदि न डालें। जिससे नालों में जल निकासी का प्रवाह तेजी से हो सके।