{"_id":"669afd6cf4f4f6cfe700d087","slug":"entry-to-the-centre-will-be-available-half-an-hour-in-advance-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-122370-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आधे घंटे पहले मिलेगा केंद्र में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आधे घंटे पहले मिलेगा केंद्र में प्रवेश
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अंकों में सुधार के लिए शनिवार को कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के कुल 466 परीक्षार्थी अंकों में सुधार के लिए परीक्षा में बैठेंगे। कड़ी निगरानी में होने वाली परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। परीक्षा में कम अंक पाने वाले अथवा अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट के जरिए अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। इसके लिए 31 मई तक आवेदन लिए गए थे। इसके लिए आज परीक्षा का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। जिसमें सुबह की पाली में हाईस्कूल के 237 व दूसरी पाली में इंटर के 229 परीक्षार्थी भाग लेंगे। पहली पाली सुबह आठ से सवा 11 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक चलेगी।
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि कुल 35 कक्ष निरीक्षकों समेत केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि अंक सुधार के लिए सबसे अधिक परीक्षार्थी गणित की परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 237 में 105 व इंटर में 229 में 147 परीक्षार्थी गणित की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
-- -