{"_id":"676485c8fb80a29082012739","slug":"entry-to-the-center-will-be-available-through-biometric-presence-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-131056-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बायोमीट्रिक उपस्थिति से मिलेगा केंद्र पर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बायोमीट्रिक उपस्थिति से मिलेगा केंद्र पर प्रवेश
Fri, 20 Dec 2024 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जिले में 22 दिसंबर को 16 केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों को दुरुस्त करने में प्रशासन जुटा है। केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को सघन तलाशी और बायोमीट्रिक प्रक्रिया से होकर गुजारा जाएगा।
जिले में यूपीपीसीएस की परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित होनी है। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। डीएम ने परीक्षा को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन आयोजित होगी। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे केंद्रों की जिम्मेदारी: परीक्षा के लिए बनाए गए हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को परखते हुए वैकल्पिक मार्गों व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की स्थिति को भी देखेंगे।
45 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को 1:30 घंटा पहले पहुंचना होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आठ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सघन तलाशी और बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी होने बाद प्रवेश दिया जाएगा। 8:45 बजे केंद्र का गेट बंद होने के बाद अभ्यर्थी प्रवेश नहीं पा सकेंगे। वहीं, दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी। इसके लिए एक बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
बंद रहेंगे साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में आने वाले साइबर कैफे व फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी।
यह बने हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए है। इनमें एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर, श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज ब्लॉक- ए, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज ब्लॉक- बी, तुर्की इंटर कॉलेज पलौला व भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया को केंद्र बनाया गया है।
यूपीपीसीएस की परीक्षा आयोग के निर्देशों के तहत संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां दुरुस्त की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। - बृजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त व राजस्व