फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Entrance exams for LLB, LLM, and M.Ed. will be held on the 31st.

Amroha News: 31 को होगी एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Entrance exams for LLB, LLM, and M.Ed. will be held on the 31st.
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा 31 अगस्त को होगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी जीजेयूएम समर्थ प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर डैशबोर्ड से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में प्रवेशपत्र की मुद्रित प्रति और वैध फोटो पहचानपत्र लाना अनिवार्य है। बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए निर्देश पढ़कर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश संबंधी समस्या या तकनीकी सहायता के लिए 0591-2976525 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश संबंधी सहायता के लिए gjumadmission@gmail.com और विश्वविद्यालय संबंधी सहायता के लिए gjumoffice@gmail.com पर ईमेल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed