{"_id":"66cfcc9a99072409460f2954","slug":"entered-the-shop-and-cut-the-neck-of-the-woman-with-a-knife-serious-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124636-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान में घुसकर महिला की चाकू से गर्दन काटी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान में घुसकर महिला की चाकू से गर्दन काटी, गंभीर
विज्ञापन
अमरोहा। धेवते के साथ परचून की दुकान पर बैठी मिथलेश देवी (50) की पड़ोसी युवक बिट्टू ने चाकू से गर्दन काट दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग निकला। परिजनों ने महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी बिट्टू के खिलाफ हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर में राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी मिथलेश देवी के अलावा सात बच्चे हैं। राजेंद्र घर की गली के बाहर दूध की डेयरी और किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात राजेंद्र सिंह के छोटे भाई किशोरी के साथ मोहल्ले के ही बिट्टू ने मारपीट कर दी थी। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था। बुधवार सुबह राजेंद्र सिंह की पत्नी मिथलेश देवी बिट्टू से मारपीट के बारे में पूछने लगीं। इस बात को लेकर बिट्टू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान भी मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को समझकर विवाद शांत कर दिया।
वहीं, दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे मिथलेश धेवते के साथ दुकान पर बैठी हुई थीं। तभी, बिट्टू वहां पहुंचा और चाकू से मिथलेश देवी की गर्दन काट दी। मिथिलेश लहूलुहान हालात में फर्श पर गिर पड़ीं। आरोपी बिट्टू घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। धेवते के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और और घायल मिथलेश देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मिथलेश को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
- पुलिस ने मामले में आरोपी बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, पूछताछ के लिए आरोपी के पिता को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है। अरुण कुमार, सीओ सिटी